Wednesday, April 16, 2025
Latest:
Jobs

UP-PCS प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी:UPPSC बिना नॉर्मलाइजेशन के दो शिफ्ट में कराएगा एग्जाम; 5.7 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे

Share News

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS के प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में 1331 सेंटर्स पर दो शिफ्ट में प्री एग्जाम होगा। पहला पेपर सुबह की शिफ्ट में 9:30 से 11:30 बजे तक, और दूसरा पेपर दोपहर की शिफ्ट में 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप: कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर दो फोटो और आइडेंटिटी डाक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों लेकर जानी होंगी। अभ्यर्थियों को सेंटर पर एग्जाम शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के तय समय से 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें मेंशन सभी जरूरी इन्फॉर्मेशन देख लें। अगर इनमें कुछ भी गलत है तो UPPSC को इसकी जानकारी देना चाहिए। बिना नॉर्मलाइजेशन के हो रही है परीक्षा 22 दिसंबर को 1331 सेंटर्स पर दो शिफ्टों में प्री एग्जाम होगा। एग्जाम में करीब 5.7 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। PCS प्रीलिम्स एग्जाम में दो शिफ्ट में दो कंपल्सरी पेपर होंगे, जिनके जवाब के लिए OMR शीट्स दी जाएंगी। हर पेपर 200 मार्क्स का होगा जिन्हें हल करने के लिए कैंडिडेट्स को 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। कोई धांधली न हो सके, इसलिए इस बार मेल कैंडिडेट्स को उनके मंडल के बाहर के जिलों में एग्जाम सेंटर अलॉट किए गए हैं। वहीं फीमेल कैंडिडेट्स को उनके जिले के बाहर जबकि दिव्यांगों को उनके ही जिले में एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। पहले अक्टूबर में होना था PCS प्रीलिम्स UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024 एग्जाम पहले 24 अक्टूबर को होने वाला था। एग्जाम की डेट्स उस वक्त आगे बढ़ा दी गई थी और कमीशन ने कहा था कि एग्जाम दिसंबर 2024 मध्य में हो सकता है। तब कहा गया था कि एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन मेथड लागू किया जाएगा। प्रयागराज सहित कई जगहों पर छात्रों ने इसके खिलाफ कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद नॉर्मलाइजेशन हटा लिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: यूपी PCS और RO/ARO पर आंदोलन: नॉर्मलाइजेशन के जरिए धांधली जैसे 5 आरोप अभ्यर्थी समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) की परीक्षा पहले की तरह एक ही दिन में करवाने की मांग कर रहे थे। सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स एक से ज्यादा शिफ्ट में एग्जाम करवाने और परसेंटाइल मेथड के जरिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के खिलाफ थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *