RPF की पहली महिला DG होंगी सोनाली मिश्रा:BSF की पहली महिला कमांडर भी रहीं; PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल चुकी हैं
केंद्रीय कैबिनेट ने IPS सोनाली मिश्रा को रेलवे पुलिस फोर्स यानी RPF का DG बनाने की मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब किसी महिला को यह पद दिया जा रहा है। सोनाली 31 अक्टूबर 2026 तक यानी रिटायर होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। वो वर्तमान DG मनोज यादव की जगह लेंगी जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। पीएम की सुरक्षा संभाल चुकी हैं इस साल मई में मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हुआ था। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हुए इस आयोजन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला अफसरों को सौंपी गई थी। इसमें IPS सोनाली मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा मिला था। उनके नेतृत्व में 6 से अधिक महिला IPS अधिकारियों ने भोपाल की प्रमुख जगहों पर मुस्तैदी के साथ सेवाएं दी थीं। —————- ऐसी ही और खबरें पढ़ें… दीप्ति ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट लिए: 9 साल की उम्र से भाई ने सिखाया क्रिकेट, ग्राउंड के बाहर से घंटों देखती थी नेट-प्रैक्टिस दीप्ति शर्मा ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…