Sunday, April 20, 2025
Business

RBI गवर्नर बोले- बैंकिंग सिस्टम मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता:अभी आर्थिक स्थिति और ग्रोथ रेट से संबंधित पहलुओं की स्टडी करूंगा

Share News

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि देश की आर्थिक स्थिति, ग्रोथ रेट और इन्फ्लेशन से संबंधित सभी पहलुओं की डीटेल्ड स्टडी करूंगा। मेरी प्रायोरिटी बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रखना है। सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। उन्होंने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है। 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभाल लिया है। RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी बड़ी बातें… पहले कहा था- मुझे फील्ड समझने दीजिए अपने अपॉइंटमेंट के एक दिन बाद संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार (10 दिसंबर) को कहा कि जॉइन करने के बाद वे सबसे पहले देश इकोनॉमी के लिए बेहतर उपाय को समझने में समय देंगे। मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘मुझे पहले जॉइन करने दीजिए, जरूरी विषयों को समझने दीजिए। यह एक अलग रोल है। आपको अर्थव्यवस्था के लिए जो भी जरूरी आवश्यक है, वह बेस्ट करना होगा।’ सरकार ने संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। संजय ने 6 साल गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास के कार्यकाल के दौरान उनके नाम कई सफल और उपयोगी फैसले जुड़े हैं। कोरोना महामारी के दौरान टैक्सपेयर्स को टैक्स पेमेंट में छूट, इकोनॉमी में लिक्विडिटी बनाए रखने और दुनियाभर में युद्ध के हालातों के बीच अर्थव्यवस्था को स्टेबल बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले लेना हो शक्तिकांत दास हमेशा इसमें आगे की भूमिका में रहे। आज से अगले तीन साल के लिए संजय मल्होत्रा RBI के गवर्नर रहेंगे। उनके साथ शक्तिकांत दास की विरासत जुड़ी है, जिसमें कुछ चीजें उनका काम आसान करेंगी, तो कुछ चुनौतियां पेश कर सकती हैं। ऐसे में संजय के कार्यकाल के पहले दिन जानते हैं कुछ बड़ी जिम्मेदारियां जिन्हें पूरा करना है। मल्होत्रा को PM नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिना जाता है
फाइनेंस के मामलों में मल्होत्रा को सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में गिना जाता है। उन्हें राजस्थान के लगभग सभी विभागों में काम करने का अनुभव है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं। मल्होत्रा को PM नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिना जाता है। संजय मल्होत्रा के बारे में ये बात मशहूर है- वे किसी भी मुद्दे पर काम करने से पहले उस पर जमकर रिसर्च करते हैं। वे पार्क में घूमते और वॉक करते समय भी इंटरनेट से कुछ न कुछ खंगालते, सुनते, देखते रहते हैं। जब कोई प्रेजेंटेशन देते हैं तो उस रिसर्च के हवाले से ही देते हैं। ऐसे में उनकी बात और विचार का गहरा असर हर मीटिंग में देखा जाता है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर: 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे, 6 साल से गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो रहा है। 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभालेंगे। कैबिनेट ने आज 9 दिसंबर को संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़ें… शक्तिकांत दास के कार्यकाल का आखिरी दिन: बोले- फैसले लेना बहुत कठिन, हमेशा बेस्ट देने की कोशिश की; 6 साल RBI गवर्नर रहे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल आज (10 दिसंबर) समाप्त हो रहा है। शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को RBI गवर्नर बनाए गए थे। उनके कार्यकाल को बाद में तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। उनकी जगह केन्द्रीय कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा को नया गवर्नर नियुक्त किया है। संजय कल (11 दिसंबर) पदभार संभाल रहे हैं। शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर RBI गवर्नर के अपने अनुभवों को साझा किया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *