Tuesday, April 29, 2025
Latest:
Fashion

Makeup Look 2024: साल 2024 में ट्रेंड्स का हिस्सा रहे ये मेकअप लुक, खास मौके पर बने सबकी पहली पसंद

Share News

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए स्किन केयर करने के साथ मेकअप का भी अहम रोल होता है। आजकल लोग ऑनलाइन चीजों को देखते हैं और फिर मेकअप लुक क्रिएट करते हैं। तो वहीं बहुत सारे लोग पार्लर जाकर मेकअप कराना पसंद करते हैं। जिससे कि उनका लुक डिफरेंट लगता है। यही कारण है कि हर साल मेकअप लुक में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। कई लोगों को हैवी मेकअप पसंद आता है, तो कुछ लोग सटल या मिनिमल मेकअप कराना पसंद करते हैं।

बता दें कि इस बार आप भी साल 2024 में ट्रेंड किए गए मेकअप लुक को ट्राई कर सकते हैं। इन मेकअप लुक को सेलिब्रेटीज से लेकर हर किसी ने पसंद किया है। वहीं यह मेकअप लुक और अट्रैक्टिव बनाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको साल 2024 में ट्रेंड करने वाले कुछ मेकअप लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Oxidised Jhumka Designs: पंजाबी वेडिंग के लिए चाहिए पटोला लुक तो कैरी करें ऑक्सीडाइज झुमके, यहां देखें कलेक्शन

बोल्ड मेकअप लुक
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह का मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। कई बार हम ट्रेंडी मेकअप करते हैं, तो कई बार अपनी पसंद का मेकअप करते हैं। कुछ समय बाद यह सोशल मीडिया के ट्रेंड का हिस्सा बन जाती हैं। अगर आप भी साल 2024 में ट्रेंडी मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं, इसके लिए बोल्ड लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। वेडिंग हो या फंक्शन हर किसी में यह लुक सबसे ज्यादा देखने को मिला है। किसी ने रेड बोल्ड लिपस्टिक लगवाया तो किसी ने आंखों को बोल्ड करवाया। इस लुक को पूरे साल पसंद किया गया। कई सेलिब्रेटीज ने अपनी शादी के लिए भी क्रिएट किया। जिससे कि वह सुंदर नजर आ सकें।
 
ग्लैम मेकअप लुक
साल 2024 में ग्लैम मेकअप लुक भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा। हर किसी को मिनिमल चीजें सबसे ज्यादा पसंद आईं। बॉलीवुड अभिनेत्री हो या फिर कोई और हर किसी को यह मेकअप लुक खूब पसंद आता है। क्योंकि यह काफी सटल और सिंपल लुक है। इस मेकअप लुक को करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है। इसमें कम कलर का इस्तेमाल होता है। वेडिंग फंक्शन से लेकर और भी किसी इवेंट के लिए आप इस तरह के लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में आंखें थोड़ा स्मोकी रखा जाता है और लिप्स को न्यूड रखते हैं। इस तरह से आप बेहद सुंदर नजर आएंगी और आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऑम्ब्रे मेकअप लुक
अपने लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए ऑम्ब्रे मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में आपको लिप्स और आईशैडो कलर को ऑम्ब्रे चूज करना है। इसको अप्लाई करके पूरा लुक क्रिएट करना है। वहीं बाकी लुक को सटल रखना है। इस तरह का मेकअप लुक काफी खूबसूरत लगता है। बड़े इवेंट के साथ-साथ फेस्टिवल पर भी इस लुक को काफी लोगों ने क्रिएट किया। आप चाहें तो इस ट्रेंडी मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
ग्लॉसी मेकअप लुक
साल 2024 में ग्लॉसी मेकअप लुक भी हर किसी को काफी पसंद आया है। साल के शुरूआत में होने वाली शादी में ग्लॉसी मेकअप लुक से ब्राइड को तैयार किया गया। वहीं आंखों पर डार्क शेड वाला कलर लगाया गया। इससे ब्राइड लुक और भी सुंदर नजर आया। बता दें कि अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अपनी शादी में ग्लॉसी लुक में नजर आई थीं। उनके लिप्स पर डार्क शेड अप्लाई किया गया। वहीं बाकी मेकअप शटल रखा गया था। वहीं नाइट इवेंट के लिए भी यह लुक क्रिएट किया गया। ग्लॉसी मेकअप हाइलाइट अच्छा करता है। इसलिए साल 2024 में इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *