Wednesday, April 16, 2025
Latest:
Sports

LSG के मेंटर बनेंगे जहीर खान:आज अनाउंसमेंट; MI के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं

Share News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर बनने जा रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी कोच की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। फ्रेंचाइजी बुधवार को जहीर के मेंटर बनाने का अनाउंसमेंट करने जा रही है। कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी के हेड ऑफिस में तैयारियां हो चुकी हैं। पिछले सीजन से पहले गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के साथ LSG के मेंटर की पोस्ट खाली है और अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। ऐसे में जहीर दोनों भूमिकाएं निभा सकते हैं। जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (MI) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रहे हैं। वे ग्लोबल क्रिकेट डेवलपमेंट प्रोग्राम के हेड भी रहे हैं। बतौर खिलाड़ी जहीर के पास 100 IPL मैच का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2017 में खेला था। जहीर को 2 IN 1 रोल क्यों? लैंगर, क्लूजनर के साथ काम करेंगे जहीर
फिलहाल, लखनऊ के पास हेड कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच लांस क्लूजनर और ऐडम वोजेस हैं। अब जहीर खान भी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे। जहीर के पास इंटरनेशनल और IPL में खेलने का अनुभव
जहीर खान ने भारत की ओर से 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं। उनके नाम 311 टेस्ट, 282 वनडे और 17 टी-20 विकेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *