Jobs

JEE मेंस की लास्ट डेट में कोई बदलाव नहीं:NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन; करेक्शन और एग्जाम सेंटर से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Share News

NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट JEE मेंस 2025 जनवरी सेशन-1 की लास्ट डेट को लेकर नोटिस जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह बात साफ कर दी है कि अप्लाई करने की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। JEE मेंस की सेशन 1 एग्जाम में अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2024 है। दरअसल, JEE मेंस को लेकर कई सारे सवाल किए जा रहे थे। जिसमें JEE मेंस की एप्लिकेशन लास्ट डेट और करेक्शन ऑप्शन को लेकर स्टूडेंट्स को कई सारे कन्फ्यूजन थे। जिसके बाद NTA ने नोटिस जारी किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) मेन 2025 को लेकर जो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nat.nic.in पर उपलब्ध हैं। जिसमें 26 से 27 नवंबर, 2024 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। एग्जाम का पहला सेशन 22 से 31 जनवरी, 2025 तक होने वाला है, जिसमें NIT और IIIT सहित टॉप इंस्टीट्यूटस में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा। NTA ने करेक्शन फील्ड्स की भी दी जानकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स के पास एग्जाम सेंटर के 4 ऑप्शन होंगे। जैसी उपलब्धता होगी वैसा शहर अलॉट किया जाएगा। NTA ने उन फील्ड्स की जानकारी दी, जिनमें कैंडिडेट्स करेक्शन कर पाएंगे। कैंडिडेट्स पेपर मीडियम और एग्जाम सेंटर्स प्रेफरेंस को भी बदल सकते हैं। NTA ने स्पष्ट कहा है कि सेंटर NTA ही जारी करेगा इसमें कैंडिडेट्स कोई चुनाव नहीं कर सकते। NTA ने कई सारे सवालों के दिए जवाब कैंडिडटेस के कई सारे FAQ को सॉल्व करने के लिए NTA ने कुछ सवालों को साफ किया है। सवाल- क्या एग्जाम सेंटर का ऑप्शन चेंज किया जा सकता है? जवाब- NTA के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज किए गए स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा का सेंटर ऑप्शन दिया जाएगा। अन्य देशों के कैंडिडेट्स भारत में किसी भी शहर या उसके आस-पास के देशों में से किसी एक को सिलेक्ट कर सकते हैं। सवाल- JEE Main 2025 एग्जाम अगर किसी और एग्जाम से क्लैश होगा तब क्या होगा? जवाब- किसी नेशनल या स्टेट एग्जाम के साथ क्लैश होने की स्थिति में अलॉट एग्जाम डेट में बदलाव नहीं किया जाएगा। सवाल- क्या कैंडिडेट्स एग्जाम डेट्स और स्लॉट को सिलेक्ट कर सकते हैं? जवाब- नहीं, एग्जाम डेट और कंप्यूटर स्लॉट को कैंडिडेट्स नहीं बदल सकते हैं। सवाल- क्या रोल नंबर अलॉट होने के बाद एग्जाम सेंटर प्रेफरेंस को बदला जा सकता है? जवाब- नहीं, किसी भी परिस्थिति में एग्जाम सेंटर या एग्जाम सिटी नहीं बदली जा सकती है। सवाल- क्या आधार कार्ड एग्जाम में कंपलसरी है? जवाब- आधार कार्ड ऑप्शनल है, कैंडिडेट्स वेरीफिकेशन के लिए कोई भी आईडी कार्ड यूज कर सकते हैं। एजुकेशन से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें… JEE एडवांस्ड में अब 2 ही अटेम्‍प्‍ट मिलेंगे:IIT कानपुर ने 3 अटेम्‍प्‍ट का फैसला वापिस लिया; 2023 के 12वीं पास बाहर होंगे IIT के ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने JEE एडवांस्ड के लिए तीन अटेम्प्ट के रूल को एक बार फिर बदल दिया है। अब पहले की तरह कैंडिडेट्स को दो ही मौके मिलेंगे। जॉइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। इस प्रेस रिलीज में कहा गया कि पहले जारी किए गए क्राइटेरिया को बोर्ड ने वापस ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *