Saturday, April 19, 2025
Latest:
Jobs

JEE एडवांस्ड डेट जारी:18 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा; 2023 के 12वीं पास नहीं दे सकेंगे

Share News

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने आज JEE एडवांस्ड 2025 के लिए डेट जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, JEE एडवांस्ड रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का समय तीन घंटे होगा। इसमें दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। कैंडिडेट्स को दोनों पेपर देना कंप्लसरी होगा। पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर – 2 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक JEE Advanced के लिए अब 2 ही अटेम्‍प्‍ट्स इस बार ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने JEE एडवांस्ड के लिए अटेम्प्ट नंबर्स को बढ़ाकर दो से तीन कर दिया था। हालांकि, घोषणा के कुछ सप्ताह बाद, 19 नवंबर को JAB ने निर्णय वापस ले लिया। अब पहले की तरह कैंडिडेट्स को दो ही मौके मिलेंगे। 15 नवंबर को JAB मेम्बर्स की मीटिंग में ये तय किया गया कि 2013 में बनाए गए क्राइटेरिया को ही फॉलो किया जाएगा। JAB की मीटिंग में तीन अटेम्प्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया। नए फैसले के बाद 2023 में 12वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, 21 सितंबर 2023 के बाद जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ है, वो इसके लिए एलिजिबल होंगे। ऐसे कैंडिडेट्स जो 2023 में 12वीं पास हुए और मेन क्वालीफाई करने के बाद एडवांस्ड में पीछे की रैंक होने पर IIT में एडमिशन नहीं पा सके थे। वे अब इससे बाहर होंगे। IIT की ओर से अटेम्प्ट को लेकर आखिरी फैसले को इतनी देरी से बदलने पर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। डेटा बताते हैं कि 1500 ऐसे छात्र हैं जो NIT में पढ़ रहे थे और JEE मेन के लिए एनरोल कर चुके थे। पहले जारी किये गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया था कि अभी तक JEE मेन्स क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है। गाइडलाइन्स के अनुसार, 1 अक्टूबर, 2000 को या उसके बाद पैदा हुए स्टूडेंट्स ही इस बार JEE एड्वांस दे सकते हैं। हालांकि, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को एज लिमिट में 5 साल की छूट दी गई है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि अभी तक JEE मेन्स क्वालीफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है। कैटेगरी वाइज इतने कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे…. एजुकेशन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… CLAT 2025 कैलेंडर: आज जारी होगी आंसर-की; 11 दिसंबर से शुरू एडमिशन प्रोसेस, जानें क्या है पूरा शेड्यूल कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए CLAT 2025 कैलेंडर जारी किया है। ऐसे स्टूडेंट्स जो 1 दिसंबर, 2024 को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां पूरा एडमिशन प्रोग्राम देख सकते हैं। पूरी खबरे पढ़ें.. हरियाणा बोर्ड एग्जाम डेट जारी:27 फरवरी को पहला पेपर; 3 दिसंबर तक स्टूडेंट्स को मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 29 नवंबर 2024 को एजुकेशन सेशन 2024-25 के लिए क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *