IT कंपनियों में CEO-कर्मचारी की सैलरी में अंतर बढ़ा:विप्रो में सबसे ज्यादा 1702 गुना का अंतर, इंफोसिस में ये 700 गुना
भारत में IT सेक्टर में काम करने वाले नॉर्मल कर्मचारी और कंपनी के CEO के बीच सैलरी का अंतर पिछले 5 साल में लगातार बढ़ा है। भारत की टॉप कंपनियों में यह अंतर 1700 गुना तक है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटी कंपनी एक्सेंचर, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल में ये अंतर काफी बढ़ा है ,जबकि IBM में CEO और कर्मचारी की सैलरी के बीच का ये अंतर कम हुआ है। 2023 में CEO के कुल कंपनसेशन में स्टॉक ग्रांट लगभग 70% हिस्सा था। स्टॉक ग्रांट का औसत मूल्य 2023 में 10.7% बढ़कर 9.4 मिलियन डॉलर हो गया। इससे कंपनसेशन काफी बढ़ा है। विप्रो में सबसे ज्यादा 1702 गुना का अंतर, इंफोसिस में ये 700 गुना वित्त वर्ष 2023 में एक्सेंचर के CEO का पैकेज 264 करोड़ रुपए था
एक्सेंचर की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर CEO जूली स्वीट का वित्त वर्ष 2023 में पैकेज 31.5 मिलियन डॉलर (264 करोड़ रुपए) था। यह एक्सेंचर में काम करने वाले कर्मचारी के औसत वेतन $49,842 (41.84 लाख रुपए) से 633 गुना ज्यादा था। यह औसत वेतन FY2019 के $50,512 (42.40 लाख रुपए) से कम था। एग्जीक्यूटिव इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म इक्विलर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लिस्टेड सबसे बड़ी कंपनियों के कर्मचारियों को 2023 में 81,467 डॉलर सैलरी मिली। यह पिछले साल यानी 2022 में मिली एवरेज सैलरी से 5.2% ज्यादा था। औसत कर्मचारी की तुलना में CEO के वेतन में यह तेजी का रेश्यो 2022 में 185 से बढ़कर 2023 में 196 हो गया।