Friday, July 18, 2025
Latest:
crime

Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्या मामले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार हुआ हत्यारा

Share News
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले मैं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच आगे बढ़ा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस को 1 मार्च को रोहतक हाईवे के पास एक सूटकेस में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव मिला था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार की रात को आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दे की जांच में ड्यूटी पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर कांग्रेस नेता की हत्या किस इरादे से की गई है। 
 
माना जा रहा है कि जल्दी इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हरियाणा पुलिस की ओर से किया जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के 36 घंटे के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के कारण पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी बना हुआ है। 
 
इस मामले के बाद मृतक के परिजनों ने भी शव लेने से इनकार कर दिया है। हिमानी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद भी शव नहीं लिया है। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रोहतक एसपी से बात कर चुके है।
 
वही कांग्रेस नेता हिमानी की मां का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि उनकी बेटी का कोई दोस्त या बॉयफ्रेंड नहीं था। उनकी मां ने कहा कि वो कुछ गलत स्वीकार नहीं करो थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *