Monday, April 7, 2025
Latest:
Jobs

GATE 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू:24 अगस्त से शुरू होने वाला रजिस्ट्रेशन 28 से हुआ शुरू: 1 फरवरी को होगा एग्जाम, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Share News

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट में बदलाव किया है। GATE का रजिस्ट्रेशन पहले 24 अगस्त से शुरू होने वाला था लेकिन अब ये रजिस्ट्रेशन 4 दिन बाद यानी 28 अगस्त से शुरू होगा। कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट GATE 2025 gate2025.iitr.ac.in पर पूरी इन्फॉर्मेशन और अपडेट देख सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की डेट के अलावा बाकी सभी डेट्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। GATE 2025 के लिए 26 सितंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एप्लिकेशन विंडो 28 अगस्त से 26 सितंबर तक खुली रहेगी। 26 सितंबर के बाद अप्लाई करने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स को लेट फीस भरनी होगी। फीस जमा करने और लेट फीस की डेट 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। GATE 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 में होगा। GATE 2025 रजिस्ट्रेशन क्वालिफिकेशन
GATE एग्जाम में भारत के अलावा, बांग्लादेश, इथियोपिया, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबल होंगे। M.Tech और PhD प्रोग्राम में एडमिशन चाहते हैं। कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या इससे जुड़ी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के लिए कोई ऐज बार नहीं है, लेकिन उन्हें कम से कम तीन साल में कोर्स पूरा करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *