Friday, March 14, 2025
Latest:
Business

CM नायडू बोले-अडाणी पर ठोस सबूत के बाद ही कार्रवाई:हुंडई क्रेटा EV रिवील, रेंज-473km; गोल्ड इस साल भी दे सकता है 20% से ज्यादा रिटर्न

Share News

कल की बड़ी खबर अडाणी पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बयान से जुड़ी रही। आंध्रा CM ने कहा कि अमेरिका में अडाणी पर लगे आरोपों पर ठोस सबूत मिल जाने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है। दूसरी खबर, गोल्ड में निवेश से साल 2024 में मिले रिटर्न से जुड़ी रही। बीते साल गोल्ड ने 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यह पिछले एक दशक में किसी एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न है। उम्मीद है इस साल यानी 2025 में सोना 20% से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। इधर, हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार (2 जनवरी) को अपनी पॉपुलर मिड साइज SUV क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में रिवील कर दिया। दक्षिण कोरियाई कार मेकर इलेक्ट्रिक SUV को अपकमिंग भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने से इस साल भी 20% रिटर्न की उम्मीद: बड़े देशों में तनाव, ट्रम्प के आक्रामक रुख के चलते सोने में तेजी जारी रहेगी क्या सोने में तेजी इस साल भी बनी रहेगी? यह सवाल आम लोगों के जेहन में सबसे तेजी से चल रहा है। दरअसल, बीते साल सोने की कीमतों ने बीते एक दशक में किसी एक साल में सबसे तेज रफ्तार देखी। 20% से अधिक रिटर्न दिया। इसकी वजह दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद, जियो पॉलिटिक्स तनाव, मौद्रिक नीतियों में बदलाव से लेकर भारत-चीन जैसे प्रमुख बाजारों में कंज्यूमर्स डिमांड रही। अब इस साल यह ट्रेंड जारी रहेगा और 20% से अधिक रिटर्न का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. नायडू बोले-सबूतों के बीना अडाणी एनर्जी पर कार्रवाई नहीं: अमेरिका में लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप, 27 दिसंबर को तमिलनाडु सरकार ने टेंडर कैंसिल किया था आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अडाणी पावर पर अमेरिका में लगे आरोपों पर कहा है कि ठोस सबूत मिल जाने के बाद ही कंपनी पर कोई कार्रवाई की जा सकती है। नायडू बुधवार को मंगलागिरी में TDP के हेडक्वार्टर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अडानी ग्रुप से बिजली खरीदने के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का समझौता राज्य सरकार के लिए फायदेमंद है और रिश्वतखोरी के आरोपों पर कोई भी कार्रवाई रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद ही की जाएगी।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ₹40 हजार करोड़ का हो सकता है जियो का IPO: ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता है रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की टेलीकॉम यूनिट जियो के IPO की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार ये IPO 35 हजार से 40 हजार करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। रिलायंस समूह का लक्ष्य वर्ष की दूसरी छमाही में लाने की है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट के लिए निवेशकों से चर्चा शुरू कर दी है। अभी तक देश का सबसे बड़ा IPO हुंडई मोटर इंडिया का है। कंपनी पिछले साल अक्टूबर में 27,870 करोड़ रुपए IPO लेकर आई थी। इससे पहले तक यह उपलब्धि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के नाम है, जो 2022 में 21,000 करोड़ रुपए की वैल्यू का IPO लेकर आई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का IPO 6 जनवरी को ओपन होगा: 8 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, मिनिमम ₹14,980 इन्वेस्ट करना होगा स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 6 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक 8 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 13 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹410.05 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 210 करोड़ रुपए के 1.50 करोड़ शेयर्स इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 200.05 करोड़ रुपए के 1.43 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. हुंडई क्रेटा ईवी रिवील, 473km की रेंज के साथ आएगी: 7.9 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड का दावा, लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे हुंडई मोटर इंडिया ने आज (2 जनवरी) अपनी पॉपुलर मिड साइज SUV क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में रिवील कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी इलेक्ट्रिक SUV को अपकमिंग भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी। हुंडई क्रेटा ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन- 51.4kWh, 42kWh के साथ पेश किया जाएगा। इलेक्ट्रिक SUV में चार वैरिएंट मिलेंगे। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस वैरिएंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें… 2025 में निवेश करने का बना रहे हैं प्लान:इन्वेस्टमेंट से पहले 50-20-30 सहित इन 5 फॉर्मूले रखें याद, इससे सही प्लानिंग में मिलेगी मदद अगर आप नए साल यानी 2025 में अपने निवेश की शुरुआत करने का प्लान बना रहे हैं, तो निवेश का सफर शुरू करने से पहले दो चीजों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। समय और निवेश पर मिलने वाला रिटर्न । जितने ज्यादा से ज्यादा समय के लिए आप निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा रिटर्न आपको मिलेगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपने लक्ष्यों को कम से कम जोखिम के साथ पूरा करेंगे। आपको उस रकम को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगी, जो आप निवेश के माध्यम से भविष्य में पाना चाहते हैं। यहां हम निवेश के गणित के कुछ ऐसे शानदार टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपके लिए चीजें काफी स्पष्ट और आसान हो जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *