CBSE CTET सिटी स्लिप जारी:14 दिसंबर को पेपर; कैंडिडेट्स ज्यादा होने पर दो दिन तक चल सकती है परीक्षा, 136 शहरों में होंगे सेंटर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CTET यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर 2024 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी की है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप देख सकते हैं। ये एग्जाम 14 दिसंबर 2024 को होगा और अगर कैंडिडेट्स ज्यादा हुए तो इसे 15 दिसंबर तक बढ़ाया भी जा सकता है यानी एग्जाम दो दिन लिया जा सकता है। CTET दिसंबर 2024 एग्जाम भारत भर के 136 शहरों में होगा और इसमें दो पेपर होंगे। CTET सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड इस एग्जाम के एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। पेपर 1: क्लास 1 से 5 तक पढ़ाने वाले कैंडिडेट्स के लिए होगा। पेपर 2: क्लास 6 से 8 तक पढ़ाने वाले कैंडिडेट्स के लिए होगा। इसकी एप्लिकेशन प्रोसेस 17 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2024 थी। CTET एग्जाम पैटर्न पेपर 1 (क्लास 1वीं से 5वीं तक के लिए) सभी पेपर 30 मार्क्स के होंगे, टोटल 150 नंबर का होगा। पेपर (क्लास सेकेंड 6वीं-12वीं तक ) सभी पेपर 30 मार्क्स के होंगे और इसमें मैथ्स का पेपर 60 नंबर का होगा। टोटल 150 नंबर का होगा। ये खबर भी पढ़ें… UPSC कोचिंग पढ़ाने वाले ओझा सर AAP में शामिल:दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, BJP-कांग्रेस से मांग चुके लोकसभा टिकट सिर पर गमछा बांधकर UPSC की कोचिंग पढ़ाने वाले ओझा सर ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सीनियर पार्टी लीडर मनीष सिसोदिया ने अवध ओझा को पार्टी में शामिल किया। पूरी खबर पढ़ें.. JEE एडवांस्ड डेट जारी:18 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा; 2023 के 12वीं पास नहीं दे सकेंगे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने आज JEE एडवांस्ड 2025 के लिए डेट जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, JEE एडवांस्ड रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें..