रजत पाटीदार RCB के कप्तान बने:डु प्लेसिस की जगह लेंगे, मुश्ताक अली ट्रॉफी में मप्र की कप्तानी कर चुके
रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए कप्तान बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को X पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। 31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2024 में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन भी नहीं किया था। कप्तान बनने के लिए विराट कोहली के नाम पर भी चर्चाएं थी। रजत 2021 से टीम के साथ हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश के कप्तान हैं। मप्र को सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में पहुंचाया
रजत पाटीदार ने मप्र को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में पहुंचाया था। मप्र की टीम को फाइनल मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट से हराया था। रजत ने 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके। उन्होंने इस सीजन में 9 मैचों में 61.14 के एवरेज से 428 रन बनाए थे। IPL-2025 के लिए RCB की टीम… —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी खत्म, भारत 3-0 से सीरीज जीता:इंग्लैंड को 142 रन से तीसरा वनडे हराया भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से वनडे सीरीज हराकर अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी पूरी की। बुधवार को तीसरे वनडे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। भारत ने शुभमन की सेंचुरी के दम पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 34.2 ओवर में 214 रन ही बना सका। पढ़ें पूरी खबर…