रणजी मैच में विराट से मिलने सिक्योरिटी तोड़कर घुसा फैन:ग्राउंड में पैर भी छुए; 12 साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे कोहली
विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 15 हजार से ज्यादा फैंस आए हैं। फैंस RCB-RCB के नारे लगाकर कोहली का उत्साह बढ़ा रहे हैं। लंच से पहले एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया। उसने मैदान पर ही कोहली के पैर भी छुए। इसके बाद तुरंत सिक्योरिटी ने उसे पकड़ा और मैदान से बाहर कर दिया। यहां दिल्ली की टीम टॉस जीतकर फील्डिंग कर रही है। लंच तक रेलवे ने पहली पारी में 5 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। उपेंद्र यादव 27 और करण शर्मा 2 रन पर नाबाद हैं। कोहली को देखने के लिए दिल्ली के फैंस एक्साइटेड थे और सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए थे। विराट ने आखिरी रणजी मैच 2012 में खेला था
कोहली ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी में डेब्यू किया था। विराट ने 2012 में अपना आखिरी रणजी मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेला था, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने UP की कमान संभाली थी। मैच गाजियाबाद के नेहरू स्टेडियम में खेला गया था। कुछ पॉइंट्स में अन्य मैचों के अपडेट्स केएल राहुल, सिराज और कुलदीप भी रणजी खेल रहे
कोहली के अलावा, केएल राहुल कर्नाटक, मोहम्मद सिराज हैदराबाद और कुलदीप यादव यूपी की ओर से रणजी मैच खेल रहे हैं। इससे पहले 23 से 26 जनवरी तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के मैचों में हिस्सा लिया था। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली 12 साल बाद रणजी खेलेंगे:UP के खिलाफ आखिरी मैच खेला विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। भारत के स्टार बैटर 30 जनवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। विराट ने आखिरी रणजी मैच गाजियाबाद में 2 से 5 नवंबर के बीच 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। पढ़ें पूरी खबर…