Sports

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड 23 रन से आगे:जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक की फिफ्टी; असिथा फर्नांडो को 3 विकेट

Share News

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन श्रीलंका ने 236 रन बनाए थे। दूसरे दिन बारिश के कारण कम ओवरों का खेल हो सका, लेकिन इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। इसी के साथ टीम 23 रन से आगे हो गई। इंग्लैंड से जैमी स्मिथ 72 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उनके साथ गस एटकिंसन भी नॉटआउट रहे। तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। बारिश के कारण देर से शुरू हुआ खेल
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बगैर नुकसान के 22 रन बना लिए थे। दूसरे दिन बारिश के कारण पहले सेशन का खेल ही नहीं हो सका। बेन डकेट 13 और डेन लॉरेंस 9 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने गंवाए विकेट
बारिश बंद होने के बाद दूसरे सेशन में खेल शुरू हो सका। असिथा फर्नांडो और विश्वा फर्नांडो ने कसी हुई गेंदबाजी की इंग्लैंड को 67 रन के स्कोर तक ही 3 झटके दे दिए। यहां से जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी संभाली। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। रूट तेजी से खेल रहे थे, तभी असिथा फर्नांडो ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 57 बॉल पर 42 रन बनाए। तीसरे सेशन में ब्रूक और स्मिथ की फिफ्टी
दूसरा सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए। ब्रूक ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। तीसरा सेशन शुरू होते ही ब्रूक आउट हो गए, उन्हें प्रबाथ जयसूर्या ने बोल्ड किया। ब्रूक ने 56 रन बनाए। 5 विकेट गिरने के बाद स्मिथ ने क्रिस वोक्स के साथ टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। वोक्स 25 रन बनाकर जयसूर्या का ही शिकार हुए। स्मिथ ने तेजी से फिफ्टी लगाई और टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। स्मिथ और एटकिंसन नॉटआउट रहे
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। टीम से जैमी स्मिथ 72 और गस एटकिंसन 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो ने 3 और प्रबाथ जयसूर्या ने 2 विकेट लिए। एक सफलता विश्वा फर्नांडो को भी मिली। श्रीलंका पहले दिन ऑलआउट
श्रीलंका ने मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 74 और मिलन रत्नायके ने 72 रन बनाए। टीम 74 ओवर में 236 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड से शोएब बशीर और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *