Tuesday, July 22, 2025
Entertainment

हैदराबाद में प्रियंका चोपड़ा ने किए बालाजी मंदिर के दर्शन:माथे पर तिलक लगाए दिखीं, नए सफर का जिक्र कर कमबैक करने का दिया हिंट

Share News

इंटरनेशल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से भारत में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने चिलकुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में दर्शन किया है। नए सफर की शुरुआत के लिए प्रियंका ने भगवान का आशीर्वाद लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने श्री बालाजी के दर्शन करने की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं- तस्वीरें शेयर कर प्रियंका ने लिखा है- श्री बालाजी के आशीर्वाद से नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूं। हमें हमारे दिलों में शांति मिले और हमारे आसपास समृद्धि हो। भगवान की कृपा अनंत है। ओम नमः शिवाय। अपनी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने साउथ स्टार राम चरण की पत्नी को भी शुक्रिया अदा किया है। एसएस राजामौली की फिल्म से कमबैक करने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा बीते लंबे समय से इंडियन सिनेमा में कमबैक के इंतजार में थीं। इसी बीच दिसंबर 2024 में एक्ट्रेस ने एस एस राजामौली की अपकमिंग तेलुगु फिल्म साइन कर ली है। ये फिल्म अफ्रीकी जंगल एडवेंचर पर आधारित होने वाली है, हालांकि अब तक इसका टाइटल तय नहीं किया गया है। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू, एक रिसर्चर की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली और आरआरआर की कामयाबी के बाद एस एस राजामौली महाकाव्य पर फिल्म बना रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 से शुरू करेंगी, वहीं महेश बाबू के साथ फिल्म 2026 में फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा अमेरिका और अफ्रीकी जंगलों में भी होने वाली है। इस फिल्म को 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। ये तेलुगु फिल्म पैन इंडिया होने वाली है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयाली और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के लिए एस एस राजामौली ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में थे, जो ग्लोबली पहचान रखती हों। बीते 5-6 महीने में उन्होंने कई बार प्रियंका से मुलाकात की और उनका नाम फाइनल किया। इस फिल्म को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने के लिए डिज्नी और सोनी पिक्चर्स जैसे बड़े स्टूडियोज से बात जारी है। प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो आखिरी बार भारतीय बड़े पर्दे की फिल्म द स्काय इज पिंक (2019) में नजर आई थीं। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर (2021) में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड या इंडियन न सही प्रियंका के पास हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं। वो जल्द ही द ब्लफ और हैड ऑफ स्टेट्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *