Sunday, July 20, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 7 जनवरी:CBI का भारतपोल पोर्टल लॉन्च हुआ; इंडोनेशिया BRICS का पूर्ण सदस्य बना; स्टील इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम शुरू

Share News

अमित शाह ने CBI का बनाया BHARATPOL पोर्टल लॉन्च किया। ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा 8वां इंडसफूड 2025 एक्जीबिशन। इसके अलावा केंद्र सरकार ने स्टील उत्पादन के लिए PLI स्कीम जारी की और इंडोनेशिया BRICS समूह का पूर्ण सदस्य बन गया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. CBI का बनाया BHARATPOL पोर्टल लॉन्च हुआ: गृह मंत्री अमित शाह ने आज 7 जनवरी को CBI का डेवलप किया हुआ भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया। 2. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का रिव्यू जारी: 7 जनवरी को पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री ने साल 2024 का रिव्यू जारी किया। 3. ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा इंडसफूड 2025 का 8वां एडिशन: 8 से 10 जनवरी 2025 तक दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडसफूड 2025 का 8वां सेशन होगा। 4. केंद्रीय इस्पात मंत्री ने स्टील उत्पादन के लिए जारी की PLI स्कीम: केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी ने स्टील के लिए PLI स्कीम ‘PLI स्कीम 1.1’ लॉन्च की। 5. 31 देशों का टेक्निकल सेमिनार होस्ट करेगा भारत: 20 और 21 जनवरी 2025 को भारत इनफॉर्मल वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी को लेकर एक टेक्निकल सेमिनार की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 6. इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का पूर्ण सदस्य बना: इंडोनेशिया, विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) का फुल मेंबर यानी पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने सोमवार 6 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की। खेल (SPORTS) 7. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज हराई: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। वहीं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर 2-0 से सीरीज जीती। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 7 जनवरी का इतिहास: 1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया था। 1789 में अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग की थी। 1959 में अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता दी थी। 1987 में कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 2015 में पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ मैगजीन के ऑफिस पर हमला किया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 6 जनवरी:मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए। पीएम मोदी ने नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें… 2. करेंट अफेयर्स 4 जनवरी:पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन किया; साइंटिस्ट डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP), 2023 के तहत नियमों का ड्राफ्ट जारी किया। 23 देशों की 27 हस्तियों को 18वां प्रवासी भारतीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ट्रॉफी और शुभंकर का अनावरण हुआ। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *