Sunday, July 20, 2025
Latest:
Entertainment

मशहूर अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती आज:रीवा में कृष्णा मल्होत्रा से रचाई थी शादी, सरकारी बंगले में आई थी बारात

Share News

आज 14 दिसंबर 2024 को मशहूर एक्टर राज कपूर की 100वीं जयंती हैं। भारतीय सिनेमा में शोमैन के नाम से मशहूर एक्टर-फिल्म निर्माता राज कपूर अपनी अनूठी कहानी कहने की शैली के लिए भी मशहूर थे। आज उनकी जयंती पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज कपूर का रीवा से खास लगाव रहा। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा से ब्याहने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में हुई थी। पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे
कृष्णा कपूर के साथ राज कपूर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर 22 साल के थे। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे, उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बता दें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की बहन हैं। रीवा के लोगों को रंगमच से रुबरू कराने के लिए पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी लेकर रीवा आए थे। उनके साथ दोनों बेटे राजकपूर और शम्मी कपूर भी साथ में रीवा आए थे। शम्मी उस समय 15 साल के और राजकपूर 22 साल के थे। कुछ इस तरह पक्का हुआ रिश्ता जिस वक्त पृथ्वीराज कपूर नाटक कंपनी लेकर रीवा पहुंचे थे। उस वक्त रीवा के आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर की देखरेख से लेकर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी को सौंपी गई थी। इस दौरान पृथ्वीराज कपूर और करतार नाथ के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। बारात रीवा आई, शादी सरकारी बंगले में हुई
इस दोस्ती का नतीजा ये हुआ कि पृथ्वीराज ने अपने बेटे राज कपूर की शादी करतार नाथ की बेटी कृष्णा के साथ तय कर दी थी। राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी मई, 1946 में रीवा में हुई थी। राज कपूर की बारात रीवा आई और शादी सरकारी बंगले में हुई। पृथ्वीराज कपूर ने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का ठाना
दोनों की शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि पृथ्वीराज कपूर ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 साल के बेटे राजकपूर की शादी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से तय कर दी। कहा ये भी जाता है कि जब राजकपूर अपने दोस्त प्रेमनाथ के साथ रीवा घूमने आए तो उन्हें पहली नजर में कृष्णा से प्यार हो गया था। यही वजह थी कि वह तुरंत शादी के लिए तैयार भी हो गए। इसलिए बेटी का नाम रखा रीमा
राजकपूर और कृष्णा कपूर ने अपनी बेटी का नाम रीवा से प्रभावित होकर ‘रीमा’ रखा था। दोनों के तीन बेटों के अलावा दो बेटियां भी हैं ऋतू नंदा और रीमा जैन। फिल्मी दुनिया के पॉपुलर स्टार्स रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर उनके पोते-पोती हैं। विवाह स्थल आज भी बना आकर्षण
इतिहासकार असद खान ने बताया कि राज कपूर और कृष्णा कपूर के विवाह का स्थल आज भी रीवा के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। व्यंकट भवन, जहां राज कपूर की बारात ठहरी थी, अब भी मौजूद है। इसे एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखा जाता है। इस भवन के माध्यम से रीवा के लोग उस यादगार दिन को जीवित रखते हैं, जब हिंदी सिनेमा का शोमैन इस छोटे से शहर में अपनी दुल्हन को ब्याहने आया था। शोमैन राज कपूर के 100 साल: पहली फिल्म
के लिए नौकर से उधार लिया राज कपूर की फिल्में नहीं चल रही थीं। फ्लॉप फिल्में परेशानी बन सकती हैं ये राज को पता था। उन्होंने पीछे हटने की जगह एक कदम आगे बढ़कर 1948 में खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘आरके फिल्म्स’ शुरू कर दिया। पहली फिल्म बनानी शुरू की ‘आग’, खूब पैसे खर्च किए। इतने कि फिल्म पूरी होने तक यूनिट के चाय-नाश्ते के लिए नौकर से उधार लेने की नौबत आ गई।​​​​​​… पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *