जॉब एजुकेशन बुलेटिन:10वीं पास के लिए 2246 पदों पर वैकेंसी, JEE मेंस सेशन 1 का फॉर्म भरने की कल लास्ट डेट
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात भारतीय पशुपालन निगम और राष्ट्रीय महिला आयोग में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के बारे में और टॉप स्टोरी में बात JEE मेंस सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की। करेंट अफेयर्स 1. पंजाबी रैपर शुभ UN के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बने
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को UNFCCC डिजिटल क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर चुना है। वे अब लियोनार्डो डिकैप्रियो, डेविड बेकहम, कोल्डप्ले, बीटीएस, बिली इलिश, डॉन चीडल, शैलेन वुडली, प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल जैसी वैश्विक हस्तियों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं, जो जलवायु परिवर्तन पहल पर UNFCCC के साथ सहयोग करते हैं। यह घोषणा बाकू- अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। 2. भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल जीता बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। 20 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. भारतीय पशुपालन निगम में 2246 पदों पर भर्ती भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pay.bharatiyapashupalan.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लघु उद्यम विस्तार अधिकारी : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10वीं पास। लघु उद्यम विकास सहायक : ग्रेजुएशन की डिग्री। आयु सीमा : सैलरी : 2. राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के लिए निकाली भर्ती राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिलाओं के लिए 30 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ncw.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों के पास 10वीं/ग्रेजुएट/मास्टर्स/लॉ बैचलर डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। एज लिमिट : अधिकतम 56 वर्ष अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. JEE मेंस की लास्ट डेट कल NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट JEE मेंस 2025 जनवरी सेशन-1 की लास्ट डेट को लेकर नोटिस जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह बात साफ कर दी है कि अप्लाई करने की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। JEE मेंस की सेशन 1 एग्जाम में अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2024 है। 26 से 27 नवंबर 2024 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। एग्जाम का पहला सेशन 22 से 31 जनवरी 2025 को होगा, जिसमें NIT और IIIT सहित टॉप इंस्टिट्यूटस में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स अपियर होंगे। 2. यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट जारी उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा दी थी, वे UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 3. IGNOU ने PhD प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई IGNOU यानी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने PhD प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी है। कैंडिडेट्स अब 25 नवंबर तक ignouadm.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स UGC NET क्वालिफाइड होने चाहिए। ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने के लिए कैंडिडेट्स को 1, 000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…