Business

सेंसेक्स 54 अंक की गिरावट के साथ 77,636 पर ओपन:निफ्टी भी 10 अंक गिरा, बैंकिग, FMCG और IT शेयरों में बिकवाली

Share News

सेंसेक्स आज यानी 14 नवंबर को 54 अंक की गिरावट के साथ 77,636 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है, ये 23,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में गिरावट है। NSE के बैंकिग, FMCG और IT सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 0.24 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह IPO 0.52 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटगरी में 0.25 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 0.02 गुना सब्सक्राइब हुआ। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 13 नवंबर को सेंसेक्स 984 अंक गिरकर 77,690 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 324 अंक की गिरावट थी, ये 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,651 अंक गिरकर 51,952 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में गिरावट और 6 में तेजी थी। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *