Friday, April 18, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 200 अंक गिरा, NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

Share News

सेंसेक्स आज यानी 13 नवंबर को 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 23,680 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में गिरावट जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO ओपन हुआ जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। 21 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर 79,820 से 1145 अंक गिरा था। वहीं, निफ्टी भी दिन के ऊपरी स्तर 24242 से 359 अंक गिरा था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 820 अंक (1.03%) की गिरावट के साथ 78675 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 257 अंक (1.07%) की गिरावट थी, ये 23,883 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *