Thursday, April 24, 2025
Latest:
Business

अक्टूबर में 5 लाख से ज्यादा कारें बिकीं:हर रोज एवरेज 16,550; मारुति सुजुकी ने एक महीने में 2 लाख से ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड बनाया

Share News

अक्टूबर 2024 में कारों की बिक्री का रिटेल आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। व्हीकल डेटा के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक देश में 5.13 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यानी हर रोज 16,550 कारें बिकीं। इससे पहले इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 3.99 लाख कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने एवरेज 3.33 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो बीते साल से 5% ज्यादा है। बीते साल 38 लाख कारें बिकी थीं। पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 10 हजार पार पहुंची, यह सालाना आधार पर 38% अधिक है। बीते महीने गाड़ियों के होलसेल डेटा एनालिसिस से पता चलता है कि देश में खरीदार SUV और प्रीमियम कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मारुति की कुल बिक्री 4%, पर SUV की 20% बढ़ी
सेल्स के मामले में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने पहली बार किसी महीने दो लाख से ज्यादा कारें बेचीं। टोटल सेल 4% बढ़कर 206,434 रही। इसके अलावा, कंपनी ने 33,168 कारें एक्सपोर्ट भी कीं। मारुति सुजुकी की SUV सेगमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 20% का इजाफा हुआ है। जबकि, छोटी कारों की बिक्री में 20% की गिरावट रही, जिसके चलते डोमेस्टिक होलसेल में 5% की गिरावट रही। हालांकि, देश के अंदर कंपनी ने सबसे ज्यादा 1,59,591 कारें बेचीं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स: बिक्री 85% बढ़ी, 1.39 लाख वाहन बिके
बीते महीने अक्टूबर में टू व्हीलर की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अक्टूबर में 1.39 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हील्कस का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह बीते साल अक्टूबर में रजिस्टर हुए 75,164 वाहनों से 85% ज्यादा है। इस साल मार्च में 1,40,333 वाहन बिके थे, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल जनवरी से अब तक 9,54,164 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। यह बीते साल की समान अवधि में बिके 6,92,363 से 38% ज्यादा है। टू-व्हीलर्स की टोटल सेल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी ओला इलेक्ट्रिक की रही। कंपनी ने अक्टूबर में 41,605 स्कूटर्स बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 74% ज्यादा है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… मारुति-सुजुकी का मुनाफा सालाना आधार पर 17% घटा: दूसरी तिमाही में ₹3,069 करोड़ का फायदा, पिछले साल Q2 में ₹3717 करोड़ था; शेयर 6% गिरा मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 3,069 करोड़ रुपए का मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर (YoY) इसमें 17% की कमी आई है। एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 3717 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 37,203 करोड़ रुपए रहा। जुलाई-सितंबर 2023 में कंपनी ने 37,062 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.37% की मामूली बढ़त रही। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से होने वाली कमाई को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *