Monday, March 10, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 6 नवंबर:ट्रम्प का अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनना तय; ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ को मंजूरी; महाराष्ट्र के नए DGP बने संजय वर्मा

Share News

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन हुआ। नितिन गडकरी ने पुणे में जैन संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. ट्रम्प का अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनना तय: डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना तय है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ट्रम्प ऐसे पहले राष्ट्रपति बनेंगे, जिन्होंने 4 साल के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल की है। ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 2020 का चुनाव वे जो बाइडेन से हार गए थे। स्कीम (SCHEME) 2. ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी मिली : 6 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत बिना किसी जमानत और बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन दिया जाएगा। इसके तहत हायर एजुकेशन के लिए 7.5 लाख रुपए तक के लोन पर भारत सरकार अपनी तरफ से 75% क्रेडिट गारंटी देगी। निधन (DEATH) 3. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हुआ : बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर की रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। वे 72 साल की थीं। छठ पर्व पर उनके गाए गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। उद्घाटन (INAUGURATION) 4. नितिन गडकरी ने पुणे में जैन संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5 नवंबर को अभय प्रभावना संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। ये पुणे, महाराष्ट्र के मावल तालुका के परवाड़ी गांव में तैयार किया गया है। इसे डेवलप करने में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत आई। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 5. महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक बने संजय वर्मा : महाराष्ट्र सरकार ने 5 नवंबर को राज्य के नए पुलिस महानिदेशक यानी DGP के रूप में संजय वर्मा को नियुक्त किया। वे महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के IPS ऑफिसर हैं। उन्होंने प्रदेश की पहली महिला DGP रहीं 1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला की जगह ली। रश्मि शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। इन शिकायतों के बाद रश्मि शुक्ला को राज्य पुलिस प्रमुख के पद से हटाने का आदेश दिया था। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 6. दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया : दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 6 नवंबर को एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर निगरानी की जाएगी। साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दिल्ली नगर निगम सहित विभिन्न एजेंसियों को तैनात किया गया है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 6 नवंबर का इतिहास : 1860 में आज ही के दिन अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए थे। अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को अमेरिका के केंटकी प्रांत के एक गांव में हुआ था। अब्राहम लिंकन ने वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में राजनीति में आए। 1858 में लिंकन, सीनेटर के पद के लिए स्टीफन ए डगलस के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस चुनाव के चलते वो पूरे देश में मशहूर हो गए। इसी के चलते लिंकन ने 1860 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन जीता। 1860 में वो राष्ट्रपति बनने वाले पहले रिपब्लिकन थे। 1 जनवरी 1863 को अब्राहम लिंकन ने मुक्ति की उद्घोषणा जारी की जिसने गुलामों को हमेशा के लिए आजाद करने का ऐलान किया था। इसके बाद लिंकन को 4 मार्च 1864 को दोबारा से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया। बीते दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 5 नवंबर : संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू; IFFI मनाएगा राज कपूर समेत 4 कलाकारों की जन्म-शताब्दी; यूपी मदरसा एक्ट बरकरार रहेगा भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा ​ने ​​​​​​संन्यास का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने हरियाणा, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए अनुदान जारी किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारत ब्रांड चावल और आटा योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 4 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू हुआ; भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए MoU साइन किए विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में होगा। वहीं यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख बदली। पढें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *