Friday, March 14, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:AIIMS राजकोट में सीनियर रेजिडेंट बनने का मौका, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात AIIMS राजकोट और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे देश के पहले मार्स-मून एनालॉग मिशन के बारे में और टॉप स्टोरी में सबसे भरोसेमंद प्रोफेशन और कॉलिन्स वर्ड ऑफ द ईयर 2024 की जानकारी। करेंट अफेयर्स 1. भारत का पहला मार्स-मून एनालॉग मिशन शुरू हुआ
लद्दाख में शुरू हुए इस मिशन में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर, ISRO, AAKK स्पेस स्टूडियो, लद्दाख यूनिवर्सिटी, IIT बॉम्बे और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद शामिल हैं। इस मिशन में स्पेस में बेस स्टेशन जैसा ही वातावरण और बाकी चीजें रखी गई हैं, जिससे बेस स्टेशन की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। लद्दाख में दिन का तापमान 15 से -10 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर यहां हवा में 40% ऑक्सीजन रहती है। इसलिए यहां मंगल और चंद्रमा से मिलता-जुलता वातावरण रहता है। इसी वजह से यह मिशन लद्दाख में शुरू किया गया है। मिशन के तहत 21 दिन तक AAKK स्पेस स्टूडियो का एक एस्ट्रोनॉट मिशन के वातावरण के अंदर रहेगा। 2. संस्कृति मंत्रालय ने ‘अमृत परम्परा’ फेस्टिवल सीरीज शुरू की
दिल्ली में कर्तव्य पथ और द्वारका के सेंटर फॉर कल्चरल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (CCRT) में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनका उद्देश्य कला और संस्कृति के जरिए देश में एकजुटता लाने के प्रयास करना है। लुप्त हो रही कलाओं और परंपराओं पर ध्यान देने भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। अमृत परंपरा सीरीज के तहत पहला कार्यक्रम ‘कावेरी मीट्स गंगा’ है जो 2 से 5 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत उत्तर और दक्षिण भारत की नृत्य और गायन की परंपराओं और शैलियों को दिखाया जाएगा। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की निकली भर्ती; एज लिमिट 45 साल गुजरात के एम्स राजकोट की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 28 नवंबर 2024 को आयुष भवन, एम्स राजकोट के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एमबीबीएस/एमएससी मार्कशीट्स और डिग्री सर्टिफिकेट या एमडी/डीएनबी/एमएस/एमडीएस/पीएचडी डिग्री सर्टिफिकेट या डीएम/एमसीएच/डीएनबी डिग्री सर्टिफिकेट। आयु सीमा : अधिकतम 45 साल सैलरी : 67,700 रुपए प्रतिमाह फीस : 2. भारत डायनेमिक्स में 117 पदों पर निकली भर्ती ; 10वीं पास को मौका
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने अप्रेंटिस के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसिशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टाइपेंड : सेंट्रल अप्रेंटिसशिप काउंसिल द्वारा तय नियमों के अनुसार। आयु सीमा : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. IAS-IPS से ज्यादा वेटर्स पर करते हैं भरोसा भारत के लोग पुलिस, पत्रकार, वकील, IAS-IPS जैसे सिविल सर्वेंट्स या सरकारी मंत्रियों से ज्यादा भरोसा खाना परोसने वाले वेटर्स पर करते हैं। ये चौकाने वाले आंकड़े IPSOS ट्रस्टवर्दी इंडेक्स 2024 में सामने आए हैं। देश के 47% लोग होटल्स के सर्विंग स्टाफ पर भरोसा करते हैं। दुनियाभर में ये चौथा सबसे भरोसेमंद प्रोफेशन माना गया है।
इसके अलावा भारत के 40% लोग पॉलिटिकल लीडर्स पर भरोसा करने से नहीं घबराते जबकि दुनियाभर में पॉलिटिशियन्स पर सबसे कम भरोसा किया जाता है। करीब 32 देशों पर किए गए सर्वे में सामने आया कि पॉलिटीशियन्स पर इन देशों के सिर्फ 15% लोग ही भरोसा करते हैं, जो कि बाकी प्रोफेशन्स के मुकाबले सबसे कम है। पॉलिटीशियन्स के अलावा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स पर भी लोग भरोसा नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट मिनिस्टर्स, सिविल सर्वेंट्स और एडवर्टाइजमेंट एग्जीक्यूटिव्स पर भी दुनियाभर में सबसे कम भरोसा किया जाता है, हालांकि भारत में ये उल्टा है। देश के 41% लोग मंत्रियों पर, 46% लोग सिविल सर्वेंट्स पर और 45% लोग एडवर्टाइजमेंट एग्जीक्यूटिव्स पर भरोसा करते हैं। वहीं सबसे ज्यादा भरोसा देश में डॉक्टर्स (57%) और टीचर्स (56%) पर किया जाता है। 2. ब्रैट (BRAT) कॉलिन्स वर्ड ऑफ द ईयर 2024
कॉलिन्स डिक्शनरी ने ब्रैट (BRAT ) शब्द को ‘वर्ड ऑफ द ईयर 2024’ घोषित किया है। इसी के साथ इसका अर्थ भी बदल दिया गया है। अब ब्रैट शब्द का मतलब है- वह व्यक्ति जो स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और खुश रहने वाला हो। पहले इस शब्द को ‘खराब व्यवहार वाले बच्चे’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 3. NEET PG का काउंसलिंग शेड्यूल जारी
मेडिकल काउंसिल कमेटी ने NEET PG का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अपने पसंद की सीट चुनने और उसे लॉक करने की प्रक्रिया 8 से 17 नवंबर तक चलेगी। 18 नवंबर से 19 नवंबर तक सील अलॉट की जाएंगी। 20 नवंबर को पहले राउंड का रिजल्ट घोषित होगा। इसके बाद सेकेंड राउंड का वेरिफिकेशन और पेमेंट का प्रोसेस 4 से 9 दिसंबर तक चलेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *