Monday, March 10, 2025
Latest:
crime

मात्र 2 रोटी के कारण के कारण शख्स हुआ खून का प्यासा, साथ काम करने वाले कर्मचारी को छत से दिया धक्का, मौत

Share News
दिल्ली के बवाना से एक दर्दनाक वारदात सामने आयी हैं। जहां छोटी दो रोटी के लिए किसी की जान ले ली गयी। दरअसल दिल्ली के बवाना इलाके में दो रोटियों को लेकर एक कर्मचारी ने  दूसरे कर्मचारी को बालकनी से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 29 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर हुई, जब कर्मचारी दिवाली से पहले फैक्ट्री को सजा रहा था। राम प्रकाश फैक्ट्री की चौथी मंजिल को सजा रहा था, तभी आरोपी असलम दूसरी फैक्ट्री की छत पर टहल रहा था। 
 

इसे भी पढ़ें: Noida Traffic Advisory For Diwali | दिवाली के लिए नोएडा यातायात परामर्श जारी, मॉल, बाजारों के पास वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की कड़ी जांच

आरोपी ने राम प्रकाश से दो रोटियां मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने आरोपी से अपने पैसे से रोटियां लाने को भी कहा, जिससे असलम भड़क गया। आरोपी ने राम प्रकाश को गाली देना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई। आरोपी ने पीड़ित को पीटा और उसे घसीटकर बिल्डिंग के सामने ले गया। 
 

इसे भी पढ़ें: Bandhavgarh Elephant Death | बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का आंकड़ा 9 तक पहुंचा, मौतों के पीछे कोदो जहर का हाथ, अधिकारियों को संदेह

असलम ने राम प्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फैक्ट्री से भाग गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। अन्य फैक्ट्री कर्मचारियों की प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट के आधार पर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *