जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज ऑटो को ₹2,005 करोड़ का प्रॉफिट:सालाना आधार पर 9% बढ़ा, रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹13,127 करोड़; एक साल में 129% चढ़ा शेयर
ऑटोमोबाईल कंपनी बजाज ऑटो को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 2,005 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 9% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,836 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 13,127 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो का रेवेन्यू 10,777 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इस बार यह 22% बढ़ा है। कंपनी ने आज (बुधवार, 16 अक्टूबर) दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। EBITDA यानी अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन EBITDA किसी कंपनी की वह टोटल कमाई होती है, जिसमें ब्याज चुकाना, टैक्स देना, एसेट या मशीनों की वैल्यू में गिरावट को कंपनसेट करना और पुराने लोन या कर्ज चुकाने में खर्च होने वाली लागत शामिल नहीं होती है। EBITDA किसी कंपनी या फर्म के ऑपरेशन या उसके संचालन की स्थिति बताता है। इसका उपयोग आमतौर पर कंपनियां अपने बिजनेस को इवैल्यूएट करने के लिए करती हैं। इसे कैलकुलेट करने में लागत या खर्चे को शामिल नहीं किया जाता है। कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है EBITDA मार्जिन EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है, जिससे उसके संचालन के ग्रोथ को आंका जाता है। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने से उसी इंडस्ट्री की दूसरी कंपनी के साथ रियल परफॉरमेंस की तुलना की जा सकती है। एक साल में 128.94% चढ़ा बजाज ऑटो का शेयर बजाज ऑटो के शेयर में आज (16 अक्टूबर) 0.88% की तेजी रही और यह 101 रुपए ऊपर 11,622.50 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर 5 दिन में 2.41% और एक महीने में 0.56% गिरा है। जबकि, 6 महीने में 30.31% और एक साल में 128.94% का रिटर्न दिया है। बजाज का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 73.44% चढ़ा है।