TCS को दूसरी तिमाही में ₹11,909 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर यह 5% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी
भारत की सबसे वैल्यूएबल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) ने आज यानी 10 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में TCS का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 5% बढ़कर ₹11,909 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,342 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं, Q2FY25 में सालाना आधार पर कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8% बढ़कर 64,259 करोड़ रुपए हो गया है। जियो पॉलिटिकल सिचुएशन के बीच BFSI ने रिकवरी के संकेत दिखाया TCS के CEO और MD के कृतिवासन ने कहा – जियो पॉलिटिकल सिचुएशन के बीच हमारे सबसे बड़े वर्टिकल BFSI ने रिकवरी के संकेत दिखाए हैं। हमने अपने ग्रोथ मार्केट्स में भी मजबूत परफॉर्मेंस देखा है। हम अपने कस्टमर्स, एम्प्लॉईज और अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए अपने वैल्यू प्रोपोजिशन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। BFSI का मतलब बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस है। 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी कंपनी नतीजों के साथ TCS ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं। रतन टाटा के निधन के कारण TCS ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की
रतन टाटा के निधन के कारण TCS ने दूसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद 5.30 बजे होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… इस साल अब तक 10.94% चढ़ा TCS का शेयर आज TCS का शेयर 0.59% की गिरावट के साथ 4,227.90 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में शेयर ने 6.21% का निगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में TCS के शेयर ने 6.21% और इस साल अब तक 10.94% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड क्या होता है? कंपनियां अपनी फाइनेंशियल रिजल्ट दो भाग में जारी करती हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। 1968 में हुई थी TCS की स्थापना टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत की मल्टीनेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनी है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में ‘टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स’ के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी। 2005 में इन्फॉरमेटिक्स मार्केट में जाने वाली यह भारत की पहली कंपनी बनी। अप्रैल 2018 में 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली IT कंपनी बनी। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.17 लाख करोड़ रुपए है। यह 46 देशों में 149 लोकेशन पर काम करती है।