शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट:निवेशकों की वेल्थ ₹10.7 लाख करोड़ घटी, गूगल पे पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा
कल की बड़ी खबर शेयर बाजार से जुड़ी रही। शेयर बाजार में कल (3 अक्टूबर) साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, टेक कंपनी गूगल ने अपने एनुअल इवेंट में गूगल पे पर गोल्ड लोन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट का यह 10वां साल है। इस इवेंट में जेमिनी AI के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा भी की गई। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… सेंसेक्स 1,769 अंक गिरकर 82,497 पर बंद:निफ्टी भी 546 अंक फिसला, निवेशकों की वेल्थ ₹10.7 लाख करोड़ घटी शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 10.7 लाख करोड़ रुपए घट गई। गुरुवार, 3 अक्टूबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 465 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 1 अक्टूबर को यह लगभग 475 लाख करोड़ रुपए था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा : जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, गूगल फॉर इंडिया इवेंट में घोषणा टेक कंपनी गूगल ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को अपने एनुअल इवेंट में गूगल पे पर गोल्ड लोन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट का यह 10वां साल है। इस इवेंट में जेमिनी AI के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा भी की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ₹75,762 के ऑल टाइम हाई पर सोना:चांदी ₹1,048 बढ़कर ₹90,930 प्रति किलो हुई, साल के आखिर तक ₹78 हजार तक जा सकता है गोल्ड सोना गुरुवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 274 रुपए बढ़कर 75,762 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,515 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 1,048 रुपए बढ़कर 90,930 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,882 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फॉक्सवैगन वर्टस और टाइगुन के नए वैरिएंट लॉन्च:5-स्टार रेटेड दोनों गाड़ियों में 40+ सेफ्टी फीचर, होंडा सिटी और किआ सेल्टोस से मुकाबला फॉक्सवैगन इंडिया ने आज (3 अक्टूबर) को भारत में अपनी सेडान वर्टस के दो नए वैरिएंट्स- जीटी लाइन और जीटी प्लस स्पोर्ट किए हैं। कंपनी ने अपनी पॉपुलर सेडान वर्टस के दो नए वैरिएंट्स: GT लाइन और GT प्लस स्पोर्ट लॉन्च किए हैं, इन्हें रेगुलर वैरिएंट्स के मुकाबले कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ उतारा है। कार रेगुलर मॉडल वाले इंजन ऑप्शन के साथ अवेलेबल हैं। इनके अलावा फॉक्सवैगन ने वर्टस और टाइगुन के नए हाइलाइन प्लस वैरिएंट्स भी लॉन्च किए हैं, साथ ही टाइगुन के GT वैरिएंट्स में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फोर्थ जनरेशन किआ कार्निवल भारत में लॉन्च:लग्जरी MPV में पावर स्लाइडिंग रियर डोर और डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से मुकाबला किआ इंडिया ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को भारत में अपनी सबसे लग्जरी MPV कार्निवल लिमोसिन का फोर्थ जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। कोरियन कंपनी ने इस प्रीमियम फीचर वाली कार को 16 सितंबर को रिवील किया था। लग्जरी MPV पावर स्लाइडिंग रियर डोर और डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर से लैस है। नई कार्निवल को सिंगल फुल लोडेड वेरिएंट लिमोजिन प्लस वैरिएंट में पेश किया गया है। 2024 किआ कार्निवल की शुरुआती कीमत 63.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। किआ MPV की बुकिंग शुरू कर चुकी है। बायर्स इसे 2 लाख रुपए की टोकन मनी देकर ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन या किया डीलरशिप से ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. किआ EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च:फुल चार्ज पर 541km की रेंज, 9 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे किआ मोटर्स ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EV9 भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 541km से ज्यादा चलेगी। कार हाईवे ड्राइविंग पायलट (HDP) सिस्टम जैसे हाई-लेवल फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने कार को 6-सीटर लेआउट के साथ सिर्फ GT-लाइन ट्रिम में पेश किया है। इसके 7 सीटर वर्जन को बाद में लॉन्च किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…