Thursday, April 24, 2025
Latest:
Sports

MI केप टाउन ने हेंड्रिक्स को ₹2.7 करोड़ में खरीदा:टेम्बा बावुमा अनसोल्ड रहे; SA20 की 6 फ्रेंचाइजी ने 13 खिलाड़ी खरीदे

Share News

साउथ अफ्रीका की लीग SA20 के तीसरे सीजन के लिए नीलामी हो चुकी है। इसके लिए करीब 200 क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से लीग की 6 फ्रेंचाइजियों ने 13 को खरीदा है। मंगलवार को नीलामी के लिए ओपनर रीजा हेंडिक्स को MI केपटाउन ने 2.7 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, पूर्व कप्तान टेम्बा बावुमा को कोई खरीददार नहीं मिला है। SA20 का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक खेला जाएगा। लीग के पिछले 2 सीजन एडन मारक्रम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते हैं। SA20 2025 ऑक्शन में किसने किसे खरीदा हेंड्रिक्स सबसे महंगे, जोसेफ 20 लाख में बिके
रीजा हेंड्रिक्स 2.7 करोड़ रुपए की नीलामी के साथ इस ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इनके अलावा, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज समर जोसेफ को डरबन सुपर जायंट्स ने सबसे कम 20.5 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस नीलामी में MI केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 3-3 खिलाड़ी खरीदे, जबकि डरबन सुपर जायंट्स ने एक ही खिलाड़ी को खरीदा। बावुमा और मेंडिस को किसी ने नहीं खरीदा
इस नीलामी में साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंकाई बल्लेबाज कमिंडु मेंडिस को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है। बावुमा 59 टेस्ट मैचों में 3102 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम पर वनडे में 1572 रन और टी20 इंटरनेशनल में 670 रन दर्ज हैं। फिर वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। दूसरी तरफ आईपीएल में खेल चुके आयरलैंड के जोस लिटिल भी अनसोल्ड रहे हैं। कामेंदु मेंडिस ने इस साल श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था और वे साल 2024 में सबसे ज्यादा 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें भी खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *