Tuesday, July 29, 2025
Latest:
International

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन- 4 दिन में 170 लोगों की मौत:50 से ज्यादा लापता; 300 से ज्यादा घर डूबे, 16 पुल भी टूटे

Share News

नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां गुरुवार से लगातार पानी गिर रहा है। इसकी वजह से पूर्वी और मध्य नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ भी आई है। अकेले काठमांडू घाटी में 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की वजह से 55 से ज्यादा लोग लापता हैं और 100 से अधिक घायल हुए है। साथ ही कम से कम 322 घर और 16 पुल अब तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों की कुछ तस्वीरें… सड़कों पर फंसे हुए हैं लोग
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से सड़कों पर भूस्खलन और जलभराव हुआ है। इसके चलते सैकड़ों लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को लगाया हुआ है। अब तक करीब 3600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बिहार में भी बाढ़ की संभावना
नेपाल में बारिश के कारण 56 साल बाद कोसी नदी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। शनिवार को नेपाल से भी 5 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंडक बराज में पानी 5 लाख क्सूसेक तक पहुंच जाएगा। गंडक के आसपास जिलों के निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। बगहा, बेतिया, गोपालगंज, छपरा आदि जिलों में बाढ़ की संभावना है। बिहार का शोक कही जाने कोसी नदी तिब्बत से निकलती है जो चीन और नेपाल होते हुए भारत पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *