Jobs

EduCare न्‍यूज:बिहार के अभिषेक को गूगल ने 2.07 करोड़ रुपए का ऑफर दिया, इंटरव्यू के लिए रोजाना 9 घंटे पढ़ाई की

Share News

बिहार के जमुई जिले के झाझा में रहने वाले अभिषेक कुमार को गूगल ने 2 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। वे लंदन जाकर गूगल कंपनी को जॉइन करेंगे। इससे पहले अभिषेक ने अमेजन में भी नौकरी की है। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई के सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। अमेजन ने 1.8 करोड़ रुपए का ऑफर दिया
अभिषेक कुमार ने NIT पटना से बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्हें 2022 में बर्लिन से अमेजन कंपनी ने 1.8 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। अब वे 2.07 करोड़ के पैकेज के साथ लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे। पांच फेज के इंटरव्यू के बाद गूगल ने अभिषेक को यह ऑफर दिया है। पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक गूगल में काम करना चाहते थे। यह सपना अब पूरा हो गया है। इंटरव्यू के लिए रोजाना 9 घंटे तैयारी की
गूगल के इंटरव्यू पास करने की स्ट्रैटजी के बारे में अभिषेक बताते हैं कि, इंटरव्यू के दौरान वे एक कंपनी में काम कर रहे थे और नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने 8 से 9 घंटे की नौकरी के बाद इंटरव्यू की तैयारी के लिए वक्त निकाला, जो बेहद मुश्किल था। पिता वकील और मां गृहिणी
मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले अभिषेक की कामयाबी की चर्चा हर तरफ हो रही है। अभिषेक की मां मंजू देवी हाउस वाइफ हैं और पिता वकालत करते हैं। अभिषेक के बड़े भाई दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अभिषेक ने झाझा हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। पटना से 12वीं और फिर NIT पटना से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। लंदन के लिए भारत से उड़ान भरेंगे
2022 में बर्लिन में अमेजन के साथ काम करने के बाद, वह जर्मनी की एक कंपनी में काम करने लगे थे। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी के दौरान ही अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल की है। अभिषेक अब गूगल के लंदन ऑफिस में काम करने के लिए इंडिया से उड़ान भरेंगे। अपनी इस कामयाबी पर अभिषेक का कहना है कि, ‘लगन और मेहनत के दम पर इस तरह की कामयाबी पाई जा सकती है।’ वे इसी सेक्टर में आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। इसी फील्ड में रहकर समाज के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *