Saturday, March 15, 2025
Latest:
Business

सोना ₹275 बढ़कर ₹71,570 पर पहुंचा:चांदी ₹748 महंगी होकर ₹82,085 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Share News

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 5 सितंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 275 रुपए बढ़कर 71,570 रुपए पर पहुंच गया है। बुधवार को इसके दाम 71,295 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी 748 रुपए बढ़कर 82,085 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 81,337 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,218 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,085 रुपए पर पहुंच गए हैं। साल के आखिर तक 74 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 87 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *