Business

सेंसेक्स 4 मार्च के लेवल से 10% चढ़ा:बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तर 72,990 से 7,252 अंक ऊपर, अमीरों का धन 1.6 लाख करोड़ तक बढ़ा

Share News

शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर रहा। सेंसेक्स 46 अंकों की गिरावट के साथ 80,242 पर और निफ्टी 2 अंक गिरकर 24,334 पर बंद हुआ। लेकिन 4 मार्च के रिकॉर्ड-लो से सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10% चढ़ चुके हैं। इस बीच देश के टॉप-25 अरबपतियों की संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई। फिर भी इनकी संपत्ति रिकॉर्ड हाई से 60% तक कम है। सेंसेक्स पिछले रिकॉर्ड लो 72,990 से 7,252 अंक चढ़ चुका है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति सबसे ज्यादा 1.6 लाख करोड़ रुपए बढ़कर एक बार फिर 100 अरब डॉलर से ऊपर करीब 8.5 लाख करोड़ रुपए की हो गई। इस हिसाब से वे दुनिया की 16वीं सबसे अमीर हस्ती हैं, लेकिन बाजार में हालिया उछाल के बावजूद उनकी संपत्ति पिछले रिकॉर्ड स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। ये अब भी उस लेवल से कम ही है। टॉप-25 अरबपतियों में सिर्फ मित्तल और कोटक की संपत्ति नए रिकॉर्ड स्तर पर बाजार में तेजी से अरबपतियों की संपत्ति निचले स्तर से बढ़ी है। पर देश के टॉप-25 अमीरों में सिर्फ उदय कोटक और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। कोटक की संपत्ति 1.4 लाख करोड़ और मित्तल की 1.9 लाख करोड़ रु हो गई। इनकी संपत्ति रिकॉर्ड स्तर से क्रमश: 7% और 4.5% ज्यादा है। सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 6.5% नीचे, लेकिन अडाणी की संपत्ति 60% कम सेंसेक्स बीते साल 26 सितंबर को 85,836 के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर था। अब यह उस लेवल से सिर्फ 6.5% नीचे है। लेकिन अंबानी की संपत्ति रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 19.5% कम है। इस दौरान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। फिर भी उनकी संपत्ति रिकॉर्ड हाई से 60% कम है। आज बंद है शेयर बाजार आज यानी गुरुवार 1 मई को शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद है। इससे पहले कल (बुधवार, 30 अप्रैल) शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही थी। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, ये 24,334 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट रही। कल फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार (30 अप्रैल) को 3,500 से ज्यादा पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली। शाम 4 बजे बाजार बंद होने तक बेंचमार्क इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज KSE-100 में 3,545.61 (3.09%) की गिरावट रही। ये 1,11,326 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले दिन मंगलवार को इंडेक्स 1,14,872.18 के स्तर पर था। एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में गिरावट मंत्री अताउल्लाह तरार के बयान के कारण रही। अताउल्लाह ने बुधवार को कहा कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर मिलिट्री एक्शन की प्लानिंग कर रहा है। इस बयान के चलते बाजार में पैनिक क्रिएट हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार —————- ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद: निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5% टूटे हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी 30 अप्रैल को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, ये 24,334 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट रही। आज फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5% से ज्यादा गिरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *