Thursday, April 24, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती निकली, DU में असिस्‍टेंट प्रोफेसर्स की वैकेंसी; NEET UG सिटी स्लिप जारी

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात वायुसेना में निकली अग्निवीर और DU में असिस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी भारत पाकिस्‍तान सिंधु जल ट्रीटी 1960 स्‍थगित होने की और टॉप स्‍टोरी में बात NEET UG के सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की। करेंट अफेयर्स 1. भारत सरकार ने इंडस वाटर ट्रीटी 1960 स्‍थगित की 23 अप्रैल को भारत सरकार ने भारत-पाकिस्‍तान के बीच इंडस वाटर ट्रीटी 1960 को स्‍थगित कर दिया है। ​​​​पीएम मोदी की अध्‍यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी ने ये फैसला लिया। फॉरेन सेक्रेटरी विक्रम मिस्‍त्री ने इसकी जानकारी दी। 22 अप्रैल को जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते ये फैसला लिया गया है। 2. पायल कपाड़‍िया को फ्रांस ने सम्‍मानित किया 23 अप्रैल को फिल्‍म मेकर पायल कपाड़‍िया को सिनेमा में उनके योगदान के लिए फ्रांस ने सम्‍मानित किया। ​​​​​उन्‍हें ‘इन्सिग्निया ऑफ ऑफिसर देस आर्ट्स एत् देस लेटर्स’ से सम्‍मानित किया गया। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. वायुसेना में अग्निवीर म्‍यूजीशियन की भर्ती भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर म्‍यूजीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 17.5 से 21 साल तक के 10वीं पास कैंडिडेट्स 11 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अग्निपथ स्‍कीम के तहत तय सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 2. हिंदू कॉलेज में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है।​​​​​​​ NET या PhD क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स 10 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।​​​​​​​ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 57,700 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।​​​​​​​ कैंडिडेट्स du.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।​​​​​​​ अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET UG एग्‍जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी ​​​​​​ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG एग्‍जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।​​​​​​​ कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।​​​​​​​ NEET UG एग्‍जाम 4 मई को आयोजित किया जाएगा।​​​​​​​ एग्‍जाम एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले रिलीज किए जाएंगे।​​​​​​​ 2. SSC जारी करेगा रिवाइज एग्‍जाम कैलेंडर नवंबर 2024 में जारी कैलेंडर के अनुसार SSC CGL भर्ती नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को जारी होना था। मगर आयोग ने इसकी जगह एग्‍जाम कैलेंडर रिवाइज करने का नोटिस जारी किया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *