Thursday, March 13, 2025
Latest:
Sports

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली की चैंपियंस ट्रॉफी प्लेइंग-11:रोहित को कप्तान चुना, 6 भारतीय भी शामिल; एक भी पाकिस्तानी प्लेयर का नाम नहीं

Share News

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अपनी चैंपियंस ट्रॉफी प्लेइंग-11 की घोषणा की है। बासित ने 6 भारतीय, 4 न्यूजीलैंड और एक अफगानिस्तान के खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान चुना। दिलचस्प बात ये है कि उनकी टीम में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं है। मैंने दुबई में हुए मैचों को देख टीम चुनी है: बासित बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैंने टीम का सिलेक्शन सिर्फ दुबई में हुए मैचों को देखकर किया है। पाकिस्तान में भी काफी अच्छे मैच खेले गए लेकिन मैंने वही किया जो मुझे सही लगा। बासित ने रोहित शर्मा को कप्तान चुनते हुए कहा, फाइनल में रोहित की 76 रन की पारी ने खेल पूरी तरह बदल दिया, मैं उनके खेल की सराहना करता हूं। बासित ने कोहली को आर्टिस्ट बताया बासित ने विराट कोहली को टीम में तीसरे स्थान पर चुना। उन्होंने कहा, ‘विराट एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। एक आर्टिस्ट ही उनके क्रिकेट समझ पाएगा। वहीं श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बासित अली की चैंपियंस ट्रॉफी प्लेइंग-XI रोहित शर्मा (कप्तान,भारत), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), विराट कोहली (भारत), श्रेयस अय्यर (भारत), केएल राहुल (विकेटकीपर, भारत), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान), मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), मोहम्मद शमी (भारत) और वरुण चक्रवर्ती (भारत), 12वां प्लेयर- अक्षर पटेल (भारत) भारत ने 12 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें– शुभमन गिल ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:तीसरी बार अवॉर्ड हासिल किया भारतीय ओपनर शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *