Friday, March 14, 2025
Sports

हरियाणा की 3 बेटियों का भारतीय कबड्डी टीम में चयन:ईरान में एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा, दादरी-जींद और सोनीपत की खिलाड़ी

Share News

हरियाणा की तीन बेटियों का भारतीय महिला कबड्‌डी टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी ईरान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी। भारतीय टीम में ये चयनित ये खिलाड़ी चरखी दादरी, जींद और सोनीपत जिले से हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हरियाणा एमेच्योर कबड्‌डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
बता दें कि चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्‌टी निवासी रितू श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल का भारतीय कबड्‌डी टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी ईरान के तेहरान में 9 से 14 मार्च को आयोजित होने वाली छठीं एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हरियाणा का दम दिखाएंगी। किसान परिवार से संबंध रखती है रितू
चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्‌टी निवासी रितू श्योराण किसान परिवार से संबंध रखती है। वह इससे पहले कई नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। हरियाणा एमेच्योर कबड्‌डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि रितू श्योराण सीआईएसएफ में नौकरी करती है और वह फिलहाल पानीपत में कार्यरत हैं। वहीं सोनीपत जिला निवासी पूजा नरवाल भारतीय रेलवे में नौकरी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *