Tuesday, April 29, 2025
Entertainment

2 साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा:दादी नीतू और बुआ रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश; फैंस बोले- आलिया की मिनी वर्जन

Share News

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहनी ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस भी राहा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। राहा के बर्थडे पर नीतू कपूर ने आलिया, रणबीर और राहा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें राहा दोनों के बीच में बैठी हुई नजर आ रही हैं। नीतू ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे।’ रिद्धिमा ने भी राहा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी बेटी समारा और राहा की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की, और कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्यारी नन्ही परी। हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।’ हालांकि, राहा की ये तस्वीर आलिया की बचपन की एक तस्वीर से हूबहू मिलती-जुलती दिख रही है। दोनों की झलक देखकर हर कोई हैरान है। फैंस भी राहा को जन्मदिन विश कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो राहा।’, दूसरे ने लिखा, ‘हमें राहा की एक तस्वीर दादी नीतू कपूर के साथ चाहिए।’, इसके अलावा कई और यूजर्स ने राहा को विश किया। बता दें, इससे पहले दिवाली के मौके पर भी राहा की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ पूजा करती दिखीं। आलिया-रणबीर ने 2022 में की थी शादी
आलिया और रणबीर कपूर ने सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। फिर इसी साल नवंबर में आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था। कपल ने पहली बार क्रिसमस के मौके पर पैपराजी के सामने बेटी राहा का चेहरा दिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *