Wednesday, July 23, 2025
Latest:
International

15 अगस्त को वॉशिंगटन में ‘खालिस्तान रैली’ निकालेगा पन्नू:तिरंगा जलाने की धमकी दी; जनमत संग्रह का ऐलान, भारत सरकार को दी चुनौती

Share News

खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर भारत विरोधी साजिश रचता नजर आ रहा है। इस बार उसने 15 अगस्त को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के बाहर “खालिस्तान फ्रीडम रैली” निकालने का ऐलान किया है। पन्नू द्वारा जारी वीडियो में वह तिरंगा जलाने की धमकी देता दिख रहा है और भारत सरकार को खुलेआम चुनौती दे रहा है। वीडियो में उसने 15 अगस्त को “बर्न द तिरंगा” कार्यक्रम की बात कही है। खास बात यह है कि वीडियो में पन्नू तिरंगा जलाता हुआ भी नजर आ रहा है, हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। खालिस्तानी समर्थकों को जुटा रहा पन्नू पन्नू ने ऐलान किया कि 15 अगस्त के दो दिन बाद, 17 अगस्त को वॉशिंगटन में खालिस्तान जनमत संग्रह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका और कनाडा से खालिस्तानी समर्थकों को जुटाया जा रहा है। कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *