Monday, April 7, 2025
Latest:
Business

हुंडई इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 16.5% कम हुआ:यह ₹1,338 करोड़ रहा, रेवेन्यू 7.39% घटकर ₹17,260 करोड़ हुआ

Share News

ऑटोमोबाईल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 1,338 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर यह 16.5% कम हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,602 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। BSE-NSE पर लिस्ट होने के बाद हुंडई इंडिया ने पहली बार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 17,260 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 18,639 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर यह 7.39% कम हुआ है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। हुंडई इंडिया की टोटल इनकम 8.34% कम हुई जुलाई-सितंबर तिमाही में हुंडई इंडिया की टोटल इनकम सालाना आधार पर 8.34% कम होकर 17,452 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 19,042 लाख करोड़ रुपए रही थी। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। हुंडई इंडिया का शेयर आज 1,820 रुपए पर बंद हुआ हुंडई इंडिया का शेयर आज मंगलवार (12 नवंबर) को 0.11% गिरकर 1,820 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। लिस्टिंग के बाद से कंपनी का शेयर अब तक 1.29% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपए है। हुंडई इंडिया का शेयर BSE-NSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट हुआ था। कंपनी का IPO 15 अक्टूबर को ओपन और 17 अक्टूबर को क्लोज हुआ था। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया था। इस IPO के जरिए कंपनी ने 27,870 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *