Sunday, July 20, 2025
Latest:
crime

‘हमारा न्याय हो गया’, अपने साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को रेप पीड़ित महिलाओं ने आग में भून डाला, 10 गिरफ्तार

Share News

कभी कभी कुछ वारदातों को सुनकर ऐसा महसूस होता है कि क्या ये सही हुआ या गलत? सबसे बुरा दर्द देने वाले का चेहरा अगर आंखों के सामने बार बार आये तो कैसे रहा जाए… क्या ओडिशा की रेप पीड़ित महिलाओं ने खुद के साथ न्याय किया या नहीं ये आपको तय करना है! हम बस आपको पूरी वारदात को बताते हैं-

ओडिशा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं।
मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
मोहना थाना प्रभारी बसंत सेठी ने कहा, हमें पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Kailash Manasarovar Yatra | कैलाश मानसरोवर यात्रियों को होगी सुविधा? Nathu La और Lipulekh La को अस्थायी आव्रजन चौकी घोषित किया गया

पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: Train to Kashmir | ‘जम्मू-कश्मीर के लिए ट्रेन पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी वरदान’, Farooq Abdullah ने की पीएम की तारीफ?

 

उन्होंने कहा, “वे उसके घर गयीं, जहां वह सो रहा था, और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी।
सेठी ने कहा, गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया।
गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार ने कहा, महिलाओं ने उस व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की थी और न ही कभी किसी तरह की मदद मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *