Wednesday, April 16, 2025
Latest:
International

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या:हमलावरों ने गोली मारी, हत्या के वक्त टिकटॉक पर लाइव था सलवान

Share News

स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान की बुधवार शाम को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में एक अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारों की जांच में जुट गई है। जब उनकी हत्या हुई वे टिकटॉक पर लाइव था। सलवान ने 2023 में उन्होंने कई बार कुरान जलाया था और पैगंबर की आलोचना की थी। इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। सलवान पर कुरान जलाने के अलावा, कुरान के पन्नों पर सुअर का मांस लपेटने, कुरान को पैरों से कुचलने जैसे आरोप थे। सलवान एक ईसाई नागरिक था। बाद में उन्होंने खुद को नास्तिक घोषित कर दिया था। उसे इस्लाम के कट्टर आलोचकों में गिना जाता था। सलवान मोमिका पहले इराकी मिलिशिया में था। आज कोर्ट में पेश होना था सलवान को इस्लाम के विरोध में कुरान जलाने के मामले में गुरुवार को अदालत के सामने पेश होना था। उनकी मौत की खबर के बाद स्टॉकहोम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। सलवान के खिलाफ स्वीडन की अदालत में इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा था। सलवान पर स्वीडन में 16 जनवरी को मुकदमा शुरू हुआ था। उस पर अपने दोस्त सलवान नजीम के साथ स्वीडन में अलग-अलग जगहों पर कुरान जलाने और इस्लाम को लेकर नफरत फैलाने का आरोप था।
31 जनवरी को सलवान को लेकर फैसला सुनाया जाना था। सलवान इराक में असीरियन-अरामी(ईसाई) समुदाय से था। यह ग्रुप इराक में राजनीतिक तौर पर काफी सक्रिय है और अपनी मांग मनवाने के लिए अक्सर हिंसा का सहारा लेता है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *