Wednesday, April 16, 2025
Sports

स्लोओवर रेट : अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना:IPL 2025 में छठी बार लगा स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना

Share News

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लोओवर रेट के लिए 12 लाख का फाइन लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में स्लोओवर रेट लिए लगाया गया है। BCCI ने अपने बयान में लिखा कि IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी (पटेल की) टीम का इस सीजन का पहला अपराध था। इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा।दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसमें रोहित ने 18, रिकल्टन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 40, तिलक वर्मा ने 59 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 2 और कुलदीप ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली एक समय जीतने वाली स्थिति में थी लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने मैच को अपनी तरफ मोड़ते हुए 12 रनों से जीत लिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89, अभिषेक पोरेल ने 33, केएल राहुल ने 15, आशुतोष शर्मा ने 17 और विपराज ने 14 रन बनाए। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने 3 और सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए। इस सीजन में छठी बार स्लोओवर के लगा जुर्माना
IPL 2025 सीजन में स्लोओवर के लिए छठी बार जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स पर दो बार, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कपिटल्स पर एक-एक बार जुर्माना लगाया गया है। ___________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच एनालिसिस 19वें ओवर में 3 रन आउट से मैच पलटा:मुंबई की दिल्ली पर रोमांचक जीत, करुण नायर के 89 रन काम न आए मुंबई इंडियंस ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3 बैटर्स को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *