Saturday, April 19, 2025
Latest:
Business

सोना ₹855 बढ़कर ₹77,787 पर पहुंचा:चांदी ₹533 चढ़कर ₹90,850 प्रति किलो हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Share News

सोने के भाव में शुक्रवार (22 नवंबर) को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 855 रुपए बढ़कर 77,787 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,932 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। ये 533 रुपए बढ़कर 90,850 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,317 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *