Monday, July 21, 2025
Latest:
Business

सोना ₹706 सस्ता हुआ, ₹77,081 प्रति 10 ग्राम पहुंचा:चांदी की कीमत में ₹1,405 की गिरावट, ₹89,445 प्रति किलोग्राम पहुंची

Share News

सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार बढ़ोतरी के बाद आज (25 नवंबर) गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 706 रुपए घटकर 77,081 रुपए पर आ गया है। हालांकि, आज दिन में ये 1,089 रुपए घटकर 76,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को इसके दाम 77,787 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,405 रुपए घटकर 89,445 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 90,850 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इस साल सोने में अब तक 13,729 रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 13,729 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 16,050 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 77,081 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 89,445 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *