सोना ₹1,630 गिरकर ₹75,451 पर आया:चांदी ₹1,345 सस्ती होकर ₹88,100 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
सोने के भाव में मंगलवार (26 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,630 रुपए कम होकर 75,451 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 77,081 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। ये 1,345 रुपए गिरकर 88,100 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,445 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। —————————————————————————— कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 70 अंक गिरा सेंसेक्स आज यानी 26 नवंबर को 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी है। पूरी खबर पढ़ें