सैफ अली पर घर में घुसकर चाकू से हमला:सिर, गले और पीठ पर जख्म, सर्जरी की जा रही; हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें गले, पीठ, हाथ सिर पर जख्म हुए हैं। उनकी सर्जरी की हो रही है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीसीपी दीक्षित गेदाम, मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान खार के फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले वह घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीना कहां थीं, इस बात की जानकारी नहीं
हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था। नया साल मनाने स्विट्जरलैंड गए थे सैफ सैफ की हालिया रिलीज फिल्म देवरा थी। इसमें वे जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया। सैफ अपनी फिल्मों के अलावा करीना और बच्चों के साथ अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल ने स्विट्जरलैंड में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया था। हम यह खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं….