Business

सेंसेक्स 500 अंक नीचे 81,950 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 अंक लुढ़का; IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में ज्यादा गिरावट

Share News

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 500 अंक नीचे 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,980 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी 1.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% और मेटल-FMCG-बैंकिंग शेयर्स 0.70% गिरे हैं। आज बाजार क्यों गिरा? ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज ग्लोबल ऑयल ट्रेड का एक अहम रास्ता है। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 20 जून को विदेशी निवेशकों ने 7,941 करोड़ के शेयर खरीदे शुक्रवार को बाजार में रही थी बड़ी तेजी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही। एयरटेल, नेस्ले , MM के शेयरों में 3.2% तक की तेजी रही। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.11% की तेजी रही। हेल्थकेयर, बैंकिंग, IT, मेटल, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 1.6% तक चढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *