सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, सुबह 200 अंक नीचे था:निफ्टी में भी 140 अंकों की तेजी, IT और ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी में बढ़त
सेंसेक्स आज यानी 8 अक्टूबर को करीब 400 अंकों की तेजी के साथ 81,470 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 140 अंक की तेजी है, ये 24,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। IT और ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO ओपन हुआ गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे।