Sunday, July 20, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81,540 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक का उछाल, इंफोसिस-टेक महिंद्रा 2% चढ़े; IT और मेटल शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Share News

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 29 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील करीब 2% ऊपर हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.5% और मेटल में 0.80% की तेजी है। वहीं, FMCG, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 28 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे कल शेयर बाजार में गिरावट रही थी शेयर बाजार में कल यानी 28 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *