Sunday, March 9, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 78,000 पर आया:निफ्टी करीब 100 अंक लुढ़का, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 1.20% की गिरावट

Share News

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक गिरकर 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 100 अंक नीचे 23,600 के स्तर पर है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20% और रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट है। मेटल और एफएमसीजी भी करीब आधा फीसदी नीचे हैं। फार्मा और आईटी इंडेक्स मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में तेजी कल 312 अंक गिरकर बंद हुआ था 78,271 सेंसेक्स सेंसेक्स कल यानी 5 फरवरी को 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की गिरावट रही, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 709 अंक की तेजी के साथ 50,510 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *